Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

नागौद राजघराने में खूनी पारिवारिक विवाद; विधायक के भतीजे की पत्नी को सौतन ने मारी गोली

3

सतना : विंध्य क्षेत्र के सतना जिले स्थित नागौद राजघराने में एक बेहद चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे ‘बाबा राजा’ के घर में दो पत्नियों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पत्नी ने दूसरी पर प्वाइंट 22 राइफल से गोली चला दी। इस घटना में योगिता सिंह नाम (bloody family dispute) की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

bloody family dispute – घटना सतना के ऊंचेहरा थाना अंतर्गत परसमनिया गढ़ी की है। बताया जा रहा है कि योगिता सिंह जब अपने निवास में प्रवेश कर रही थीं, तभी वहां मौजूद बाबा राजा की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने उन पर फायर कर दिया। गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल योगिता को तुरंत रीवा के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुनीता सिंह के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई प्वाइंट 22 राइफल को भी जब्त कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।

🛑 पारिवारिक कलह का दुखद अंत

प्रारंभिक जांच में घटना का मुख्य कारण बाबा राजा का अपनी दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग रहने और उनके बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को माना जा रहा है। राजघराने से जुड़ा यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Comments are closed.