Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया।

0 32

दोनों देशों के व्‍यावसायिक संगठनों को लाभकारी परियोजनाओं की पहचान करने और लंबे समय तक चलने वाले वाणिज्‍यिक संबंध बनाने में आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति,मती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 21 जुलाई, 2026 को स्कोप्‍ये में भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्‍यापारिक मंच में उद्घाटन भाषण दिया। इस अवसर पर उत्‍तर मैसिडोनिया गणराज्य की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा, उत्‍तर मैसिडोनिया सरकार के सदस्य, भारत और उत्‍तर मैसिडोनिया के बिजनेस लीडर्स और दोनों देशों के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्तर मैसिडोनिया में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यह दोनों देशों के साझा हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति भारत की गहरी रुचि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत और उत्‍तर मैसिडोनिया के बीच का आर्थिक और वाणिज्‍यिक संबंध एक ऐसा नया क्षेत्र है जिसमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसकी मौजूदा मात्रा उन संभावनाओं का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है, जिन्हें अभी हासिल किया जा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि व्यापार से आगे बढ़कर सच्ची आर्थिक साझेदारी की ओर बढ़ने के लिए हमें एक-दूसरे के यहां निवेश अवश्‍य बढ़ाना चाहिए। नए निवेश के लिए कई क्षेत्रों में गुंजाइश है, जिनमें डिजिटल नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फार्मास्युटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा, कृषि-प्रसंस्करण, और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिसन शामिल हैं। उन्होंने उत्‍तर मैसिडोनिया को अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्‍स) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने स्टार्ट-अप्‍स, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच साझेदारियों को बढ़ावा देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के उद्योग जगत को आगे आकर लाभकारी परियोजनाओं की पहचान करने और लंबे समय तक चलने वाले व्यापारिक संबंध बनाने में पहल करनी चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों, निवेश एजेंसियों और व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया कि वे आपस में संपर्क बनाएं और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आपसी दौरों को प्रोत्‍साहित करें। उन्होंने कंपनियों से यह आग्रह भी किया कि वे केवल तत्काल होने वाले व्यापारिक सौदों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रौद्योगिकी अंतरण, संयुक्त उद्यम, स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन और रोजगार सृजन पर आधारित दीर्घकालिक भागीदारियों में निवेश करें। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह व्यापार मंच नए विचारों को जन्म देगा और भारत तथा उत्तर मैसिडोनिया के बीच सहयोग के नए अवसर एवं रास्ते खोलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.