Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

0 67

 बांदा – व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्येक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र महोखर के रहने वाले संजीव कुमार द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को अज्ञात लोगों द्वारा उसके भतीजे भोला उर्फ दर्शन पुत्र जगनन्दन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीमों का गठन कर घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। इसके साथ ही अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे थाना कोतवाली देहात से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 की शाम वह मृतक के साथ शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में मामूली विवाद होने पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर मृतक की हत्या कर दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हत्या की घटना का सफल अनावरण करने करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा को ₹10,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में गोविन्द उर्फ गुड्डन पुत्र बृजमोहन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा मौजूद रहा।

संबंधित पर मु०अ०सं०- 270/26 धारा 103 बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में संजीव चौंबे थानाध्यक्ष कोतवाली देहात उ०नि० अमित राजपूत, उ०नि० गौरव प्रताप सिंह, कां० माधव सिंह, कां० सचिन पटेल, म०कां० पुष्पा कुशवाहा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.