Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

0 14

बांदा 

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, वाहन चालकों को किया जागरूक ।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत आज शहर के ट्रैफिक लाइट बाबूलाल चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में सीओ सिटी बांदा सौरभ सिंह, सीओ सदर/सीओ ट्रैफिक प्रतीज्ञा सिंह, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद तथा जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य सुनील सक्सेना की उपस्थिति रही। अभियान के दौरान एनसीसी छात्राओं ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर चौराहे पर यातायात संचालन में सहयोग किया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है।इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिला सहभागिता और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। एनसीसी छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि महिलाएं समाज की सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। वहीं, यातायात जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.