Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी

0 9

बांदा 

मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल, बालिकाओं ने संभाली विद्यालय जिम्मेदारी ।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), महुआ, बांदा में बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अनूठी पहल की गई। इस दौरान कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा कु. पलक को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रधानाचार्या बनाया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रा पलक ने प्रधानाचार्या की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया, कक्षाओं का भ्रमण किया और शिक्षिकाओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर छात्रा पलक ने कहा कि नारी की उन्नति पर ही राष्ट्र की उन्नति निर्भर है। एक दिन की प्रधानाचार्या बनने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने शिक्षित और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी व्यक्त किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या रजनी गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और आत्मगौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं नीतू, दिव्या जैन, शिवानी द्विवेदी, नमिता, रीतू और सुधा प्रिया सहित छात्राएं एवं कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.