Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर

0 9

बांदा – आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन, दशहरा एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही त्योहारों के दौरान आवश्यक सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से भी संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई । बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.