Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान

0 110

बांदा 

लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा गरीब परिवार का मकानबांदा के बबेरू तहसील क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलिहा गांव में बारिश के चलते एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद परिवार के सामने अब रहने से लेकर खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है।तस्वीरें बयां कर रही हैं कि बारिश किस तरह गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बन रही है। अलिहा गांव में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश के बीच एक मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया।बताया जा रहा है कि यह मकान 70 वर्षीय देवीदीन कुशवाहा के परिवार का था। परिवार में कुल छह सदस्य हैं। देवीदीन के बेटे जगरूप का निधन हो चुका है और उनके पीछे दो बच्चे—एक बेटा और एक बेटीहैं।बारिश के बीच मकान गिरने से घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए छत और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की है। मकान गिरने के बाद परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनकी स्थिति को करीब से देखा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार तक राहत पहुंचाने की दिशा में पहल करने की बात कही है।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें राहत सामग्री, खाद्यान्न, तिरपाल तथा आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि लगातार बदलते मौसम और बारिश के बीच परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी न हो।फिलहाल बारिश के कारण अपना आशियाना गंवा चुका यह परिवार प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है। अब देखना होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सिर्फ वोटो की कोरी राजनीति करने आए थे या इन गरीबों की मदद के लिए कोई प्रयास करने, नेता है अपने नेतागिरी चमकाने आते ही हैं लेकिन प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत कब तक मिलती है और बदलते मौसम के बीच इस परिवार को सुरक्षित आश्रय और जरूरी सहायता कब उपलब्ध कराई जाती है।

 

CURRENT NEWS UPDATE

Leave A Reply

Your email address will not be published.