Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्‍सकों को बधाई दी।

0 9

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्‍सकों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट सेवा, करुणा तथा प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चिकित्‍सकों की कड़ी मेहनत, करुणा और समर्पण देश की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उनके अथक प्रयासों ने देश में अनगिनत लोगों का विश्वास और आभार हासिल किया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत ने अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व वृद्धि से चिकित्‍सक बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अधिक अवसर सृजित हो रहे हैं, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यबल मजबूत हो रहा है और यह सुनिश्चित हो रहा है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा देश के हर कोने तक पहुंचे।

मोदी ने ऑपरेशन अमिस्ताद के अंतर्गत वेनेजुएला में सेवा दे रहे भारतीय चिकित्‍सकों और चिकित्सा पेशेवरों के समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में उनकी नि:स्वार्थ सेवा यह दर्शाती है कि समाज को जब भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, स्वास्थ्यकर्मी किस प्रकार हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

चिकित्सक दिवस के अवसर पर हमारे समर्पित चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं, जिनकी कड़ी मेहनत, करुणा और प्रतिबद्धता देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उनके अथक प्रयासों ने अनगिनत लोगों का विश्वास और आभार हासिल किया है।

पिछले एक दशक में देश ने अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह अभूतपूर्व वृद्धि महत्वाकांक्षी चिकित्‍सकों के लिए अधिक अवसर पैदा कर रही है, एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा कार्यबल का सृजन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल देश के हर कोने तक पहुंचे।

जैसे-जैसे हम एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं, हमारे चिकित्‍सक निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने, चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने, नवाचार को अपनाने और सभी के लिए सस्ती तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

https://x.com/i/status/2072138972025978952

Leave A Reply

Your email address will not be published.