Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण।

0 5

चित्रकूट कोठी तालाब पर्यटन परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश

चित्रकूट। जिले में पर्यटन विभाग की महत्वाकांक्षी कोठी तालाब सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास परियोजना का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। करीब ₹2.26 करोड़ की इस परियोजना में अब तक लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिए कि सभी कार्य अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने रिटेनिंग वॉल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने, पुरानी सीढ़ियों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराने तथा बाउंड्री वॉल पर ऑयल पेंट कराने के निर्देश दिए।

परियोजना के तहत कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, बैटरी संचालित बोट, स्टोरेज ब्लॉक, एरेटर, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, विद्युतीकरण और लैंडस्केपिंग जैसी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कैफेटेरिया को चारों ओर से खुला रखने और उसका निर्माण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित कार्यों में अतिरिक्त संसाधन और श्रमिक लगाकर तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए, ताकि परियोजना तय समय सीमा में पूरी होकर पर्यटकों और आम जनता के लिए शुरू की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.