Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद।

0 5

चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद।

चित्रकूट। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदाकिनी नदी किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान करीब 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में दो आबकारी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने थाना कर्वी क्षेत्र के ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने कई स्थानों की सघन तलाशी ली, जहां अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में लहन मिला। इसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई। संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.