Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

रईसजादों की हुड़दंगबाजी से दहला इलाका; CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

5

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सड़क पर रईसजादों की लापरवाही का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। रविवार रात करीब 8:41 बजे कटघर कोतवाली क्षेत्र के एकता विहार इलाके में, एक तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार कार ने सड़क पर पैदल जा रही एक बेकसूर युवती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर (Thar Car Accident Moradabad) इतनी भीषण थी कि युवती हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें – फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने की थी खौफनाक साजिश

Thar Car Accident Moradabad – घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बेपरवाह कार चालक ने सड़क पर लहराते हुए गाड़ी दौड़ाई और नियंत्रण खोने के बाद युवती को रौंद दिया। सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि टक्कर मारने के बाद भी कार सवार युवकों ने न तो गाड़ी रोकी और न ही घायल युवती को अस्पताल पहुंचाने की कोई कोशिश की। वे मौके से बेखौफ फरार हो गए।

😡 स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत

एकता विहार के निवासियों का कहना है कि पॉश इलाकों में रसूखदार घरों के बिगड़ैल बच्चे अक्सर इस तरह के जानलेवा स्टंट करते हैं। इस घटना ने पूरे इलाके की महिलाओं और बच्चियों के बीच दहशत पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पैसे और रसूख के नशे में चूर ये युवक आए दिन आम लोगों की जान जोखिम में डालते हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने युवती को किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

 

 

Comments are closed.