Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, DGP ने 42 इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की

3

हरियाणा पुलिस विभाग से इस वक्त की एक बहुत बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है. राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फेरबदल किया है. मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और विंग्स में तैनात 42 पुलिस इंस्पेक्टरों के सामूहिक तबादले के (big reshuffle in Haryana police) आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं.

 नए कार्यस्थल पर तुरंत जॉइन करने के सख्त निर्देश

पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय द्वारा जारी की गई आधिकारिक तबादला सूची में राज्य के कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं. इस फेरबदल के दायरे में मुख्य रूप से करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, सोनीपत और साइबर सिटी गुरुग्राम समेत कई अन्य संवेदनशील जिलों में तैनात इंस्पेक्टर आए हैं. मुख्यालय द्वारा प्रशासनिक आदेश जारी होने के साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि तबादले तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. इसके तहत (big reshuffle in Haryana police) सूची में शामिल सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने वर्तमान पद से रिलीव होकर नए आवंटित कार्यस्थल पर जल्द से जल्द अपना कार्यभार ग्रहण (जॉइनिंग) करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

Comments are closed.