Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे नितिन नबीन; कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

3

रांची : भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड से बेहद गहरा और पुराना रिश्ता है। रांची उनकी जन्मस्थली होने के साथ-साथ उनकी शिक्षा-दीक्षा का केंद्र भी रही है, यही वजह है कि यहां के प्रति उनका लगाव सदैव विशेष रहा है। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए। सुरक्षा पाबंदियों (Nitin Nabin Ranchi Visit) और व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद, जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले और बिरसा चौक पहुंचे, उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैं सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। यह धरती मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह मेरी जन्मस्थली है और मेरा दूसरा घर है।”

Nitin Nabin Ranchi Visit – भाजपा अध्यक्ष के आगमन पर रांची में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन पर पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हीनू में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति और कैलाशपति मिश्रा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 शंखध्वनि और आरती के साथ भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत 

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नितिन नबीन का पारंपरिक रूप से शंखध्वनि और आरती उतारकर स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने स्वागत समारोह में और रंग भर दिया। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका पूरा समय संगठनात्मक कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने कोर कमिटी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं।

Comments are closed.