शहडोल : सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपा असली चेहरा कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के शहडोल में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर महंगी गाड़ियों और आलीशान बंगलों की तस्वीरें डालकर खुद को ‘रईस’ बताने वाला एक युवक असल में दूसरों के घरों में पुताई करने वाला मजदूर निकला। इस (Instagram Fake Profile Case) युवक ने एक कॉलेज छात्रा को अपने जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सच्चाई सामने आ गई।
इसे भी पढ़ें – Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आत्महत्या
Instagram Fake Profile Case – शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ‘करण राजपूत’ नाम के युवक से हुई। युवक ने अपनी प्रोफाइल को इस तरह सजा रखा था कि वह किसी बड़े घराने का चिराग लगे। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया और युवक ने फिल्म अंदाज में छात्रा को घर से भागने के लिए तैयार कर लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
‘पुताई’ के दौरान करता था शूटिंग
जांच में जो खुलासा हुआ, वह सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक बड़ी सीख है। आरोपी करण धनक जब भी बड़े-बड़े मकानों में पुताई या पुट्टी का काम करने जाता था, तो वहीं की महंगी गाड़ियों और आलीशान बैकग्राउंड के साथ रील बना लेता था। इसी आधार पर वह खुद को सोशल मीडिया पर रईस दिखाता था। यह मामला साफ़ करता है कि डिजिटल दुनिया में दिखने वाली हर तस्वीर सच नहीं होती।
Comments are closed.