Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6 पहलवान
सोनीपत : बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में रविवार को अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए महिला ट्रायल आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अजरबेजान की राजधानी बाकू में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने (6 wrestlers selected) वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हुआ है.
6 wrestlers selected – भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारी विनोद तोमर ने बताया कि ट्रायल में देशभर से 75 महिला पहलवानों ने कड़े मुकाबले में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और तकनीकी मानकों पर आधारित रही। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से यह ट्रायल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रस्तावित थे, लेकिन वहां चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते इसे बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में स्थानांतरित किया गया था।
भारतीय टीम में चयनित पहलवानों की सूची
अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम इस प्रकार है:
-
-
हरियाणा की बेटियां: दीक्षा (43 कि.ग्रा.), निकिता सहरावत (57 कि.ग्रा.), अवंशिका (61 कि.ग्रा.), अंतरा (65 कि.ग्रा.), तानिया (69 कि.ग्रा.) और गरिमा (73 कि.ग्रा.)।
-
-
-
अन्य राज्यों की प्रतिभाएं: रोहिणी (महाराष्ट्र, 36-40 कि.ग्रा.), संध्या (राजस्थान, 46 कि.ग्रा.), कामना (दिल्ली, 49 कि.ग्रा.) और अक्षरा (दिल्ली, 53 कि.ग्रा.)।
-
Comments are closed.