Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप

5

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सभा स्थल पर पहुंचते ही युवक ने अभिजीत दीप्के को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस (Abhijeet Deepke slapped) अचानक हुए हमले ने वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को स्तब्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें – चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद में दी गई थी 1 लाख की सुपारी

Abhijeet Deepke slapped – घटना के अनुसार, अभिजीत दीप्के सोमवार को पार्टी के एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शहीद स्मारक पहुंचे थे। जैसे ही वे सभा स्थल में प्रवेश कर रहे थे, वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने उन पर हमला कर दिया। युवक ने अभिजीत को कई थप्पड़ मारे और तुरंत वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 समर्थकों और हमलावर के बीच झड़प

अभिजीत पर हमले के बाद उनके समर्थकों ने तुरंत हरकत में आते हुए हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार, समर्थकों और युवक के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि, हमलावर वहां से फरार होने में सफल रहा। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई, जिसके बाद अभिजीत दीप्के ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Comments are closed.