Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Ram Mandir Donation Controversy: दान घोटाले के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा खुलासा; कहा- ‘निगरानी व्यवस्था में थी कमी’

4

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने हालिया दान विवाद और जमीन खरीद से जुड़े तमाम आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि मंदिर परिसर की निगरानी व्यवस्था में खामियां थीं, जिसके कारण दान चोरी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि कैसे शौचालय के (revelation on donation scam allegations) पास धनराशि मिलने के बाद महासचिव चंपत राय ने तुरंत मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने का निर्णय लिया।

 800 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर सवाल

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में करीब 800 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कंट्रोल रूम की देखरेख पुलिस करती है। इसके बावजूद घटना का होना यह दर्शाता है कि सीसीटीवी की निगरानी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि दान काउंटिंग के लिए सख्त नियम हैं, जैसे कि काउंटिंग टीम के कपड़ों में जेब नहीं होनी चाहिए, फिर भी ऐसी चूक होना चिंताजनक है।

 चंपत राय पर बोले नृपेंद्र मिश्रा

महासचिव चंपत राय पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए मिश्रा ने कहा कि वे मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं और निष्कलंक हैं। उन्होंने कहा, “वो प्रबंधन के मुखिया हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे इसमें शामिल हैं।” उन्होंने माना कि मुख्य समस्या मंदिर परिसर की लचर निगरानी व्यवस्था है।

 जमीन खरीद प्रक्रिया: पारदर्शिता का अभाव

अयोध्या में जमीन खरीद से जुड़े विवाद पर नृपेंद्र मिश्रा ने माना कि प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी हो सकती थी। उन्होंने कहा, “अयोध्या में जमीनें ज्यादातर ‘नजूल’ की हैं, जिससे रिकॉर्ड और मालिक के नाम में मेल न होने जैसी कठिनाइयां आती हैं। जिस सावधानी से खरीद होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। पहली खरीद एक (revelation on donation scam allegations) सीख थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है।”

Comments are closed.