Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Muharram 2026 Jharkhand: मुहर्रम सुरक्षा के लिए झारखंड में 5850 होमगार्ड्स तैनात; संवेदनशील जिलों में बढ़ाई गई निगरानी

3

रांची: मुहर्रम पर्व के अवसर पर राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। झारखंड के सभी 24 जिलों में कुल 5850 होमगार्ड्स की तैनाती की जा रही है। इस संबंध में आईजी अभियान ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा बलों की यह तैनाती 25 जून से 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

⚖️ संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा का खाका

मुहर्रम के दौरान ताजिया और जुलूसों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। राज्य के रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, पलामू और लोहरदगा जैसे जिलों को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से ‘अतिसंवेदनशील’ माना गया है। आईजी अभियान के अनुसार, जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अनावश्यक स्लोगन या प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाले विवादों को रोकने के लिए भारी संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है।

📋 जिलेवार होमगार्ड्स तैनाती सूची

सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जिलों में गृहरक्षकों का ‘कॉल-अप’ इस प्रकार किया गया है:

  • रांची: 500

  • जमशेदपुर: 500

  • गिरिडीह: 490

  • हजारीबाग: 350

  • धनबाद, बोकारो, पलामू, चाईबासा: 300-300 प्रत्येक

  • लातेहार, साहिबगंज, देवघर: 250-250 प्रत्येक

  • गढ़वा, चतरा, कोडरमा, दुमका, सिमडेगा, पाकुड़: 200-200 प्रत्येक

  • खूंटी, रामगढ़, गुमला, गोड्डा: 150-150 प्रत्येक

  • सरायकेला, जामताड़ा: 100-100 प्रत्येक

  • लोहरदगा: 50

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.