Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की ‘बाड़ाबंदी’, मोबाइल फोन बंद

2

पंजाब की 8 नगर निगमों में मेयर पद के लिए कल (मंगलवार) होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्षदों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों ने ‘बाड़ाबंदी’ का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोहाली के 22 पार्षदों के फोन बंद हैं और उनके हिमाचल प्रदेश में होने की चर्चा है, जबकि (barricade of councilors) बठिंडा के ‘आप’ पार्षदों को सालासर धाम की यात्रा पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें – अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथियार बरामद

🏟️ मोहाली और पठानकोट में रोचक मुकाबला

 

    • मोहाली: मेयर पद की दावेदारी के लिए पेंच फंस गया है। यहाँ MLA कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना और वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड अध्यक्ष सनी अहलूवालिया के बीच कड़ी टक्कर है। सरबजीत सिंह समाना के साथ करीब 22 पार्षदों के हिमाचल जाने की खबर है।

    • पठानकोट: यहाँ किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने से चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। सत्ता की चाबी के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं।

       

🚩 कहाँ किसे मिला बहुमत?

 

नगर निगमों की स्थिति पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी (AAP) का पलड़ा भारी है।

    • ‘आप’ को बहुमत: बरनाला, मोगा, बटाला, बठिंडा और मोहाली।

    • भाजपा/कांग्रेस: अबोहर (भाजपा) और कपूरथला (कांग्रेस) ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

 

⚔️ बटाला और बठिंडा की स्थिति

बटाला में ‘आप’ ने 50 में से 30 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा (26) पार कर लिया है, इसलिए वहां मेयर की कुर्सी तय है। वहीं बठिंडा में ‘आप’ के पास 35 पार्षद हैं, जिससे वहां भी पार्टी का मेयर बनना (barricade of councilors) लगभग निश्चित है। बठिंडा में पूर्व मेयर पदमनजीत मेहती का नाम दावेदारी में सबसे आगे चल रहा है।

Comments are closed.