Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथियार बरामद

9

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑर्गनाइज्ड क्राइम, हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत की गई इस कार्रवाई में एक अफगान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके (4 arrested including Afghan citizen) पास से 8 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 ऐसे काम करता था हथियारों का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर ये हथियार भारतीय सीमा में गिराए जाते थे। बॉर्डर एरिया के रहने वाले कुछ लोगों को चंद पैसों का लालच देकर इन हथियारों को आगे अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। बरामद हथियारों में बेरेटा, ऑस्ट्रियन ग्लॉक और .30 बोर की चीन निर्मित पिस्टल शामिल हैं, जो बेहद घातक और हाई-टेक कैटेगरी की हैं।

 हवाला कारोबार और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

गिरफ्तार आरोपियों में मंगजीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरलाल सिंह और अफगान नागरिक इस्माइल खेल शामिल हैं। इस्माइल खेल पुणे में ड्राई फ्रूट का बिजनेस करता था, जिसकी आड़ में यह पूरा हवाला नेटवर्क (4 arrested including Afghan citizen) चलाया जा रहा था। पुलिस को शक है कि हवाला का लेन-देन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुबई के जरिए हो रहा था।

Comments are closed.