Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

तीसरी संतान होना पड़ा भारी; सरकारी सेवा नियमों के उल्लंघन पर उप पंजीयक अशोक परिहार बर्खास्त

3

सिंगरौली : सरकारी सेवा नियमों का पालन न करना सिंगरौली जिला पंजीयन कार्यालय में पदस्थ उप पंजीयक अशोक परिहार को भारी पड़ गया है। उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी का मुख्य कारण सेवा में रहते हुए तीसरी संतान का होना है। विभाग द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2003 में उनकी तीसरी संतान (third child had to bear heavy) का जन्म हुआ था, जो तत्कालीन मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के विरुद्ध है।

 क्या था पूरा मामला?

अशोक परिहार के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कलेक्टर द्वारा एक समिति गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में तीसरी संतान होने की पुष्टि होने पर महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय, भोपाल को प्रतिवेदन भेजा गया। विभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। जिला पंजीयक अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुष्टि की है कि यह आदेश भोपाल कार्यालय से प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें – जमीन विवाद और मारपीट मामले में गरमाई राजनीति; सांसद बंटी साहू का कमलनाथ-नकुलनाथ पर बड़ा पलटवार

third child had to bear heavy – नोटिस के जवाब में अशोक परिहार ने तर्क दिया था कि उन्हें दो से अधिक संतान संबंधी नियमों की जानकारी नहीं थी और न ही विभाग ने उन्हें इस बारे में अवगत कराया था। हालांकि, विभाग ने उनके इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि परिहार वर्ष 1992 से नियमित शासकीय सेवा में थे, अतः यह दलील स्वीकार्य नहीं है कि उन्हें सेवा नियमों की जानकारी नहीं थी।

 

Comments are closed.