Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा समेत 12 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट; पुलिस की सख्त कार्रवाई

2

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक मुहिम शुरू की गई है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है, जिससे माफिया और बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराध (open history sheets of 12 criminals) की दुनिया में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पहले पुलिस विभाग का हिस्सा ही क्यों न रहा हो।

  बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा बना पुलिस की पहली प्राथमिकता

इस सूची में सबसे चर्चित नाम भमोरा थाना क्षेत्र के लंगुरा गांव निवासी सुरकेश शर्मा का है। सुरकेश पहले यूपी पुलिस में सिपाही था, लेकिन अपने काले कारनामों और संगीन आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। सुरकेश पर रेप, रंगदारी और मारपीट जैसे 17 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अब बरेली पुलिस उसकी (open history sheets of 12 criminals) हर संदिग्ध हरकत पर ‘तीसरी आंख’ से नजर रखेगी।

 किन-किन अपराधियों पर कसा शिकंजा?

एसएसपी के सख्त निर्देशों के तहत 12 अपराधियों की निगरानी सूची तैयार की गई है:

    • भमोरा थाना: डकैती और वाहन चोरी के मामलों में धर्मेंद्र, मैकूलाल और नूरहसन।

    • देवरनियां थाना: गोकशी के मामलों में विकार अहमद, महताब, चंदा और उस्मान शाह उर्फ राजा।

    • किला थाना: गोकशी के संगीन आरोपों में आबिद उर्फ बाबू और राशिद।

    • सीबीगंज थाना: रहीस (निगरानी सूची में शामिल)।

    • अलीगंज थाना: गोकशी और हत्या के प्रयास में राजवीर सिंह।

       

 

 

Comments are closed.