Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को मिली जमानत; पटना सिविल कोर्ट का फैसला

3

 पटना के चर्चित कोचिंग संचालकों के बीच हुए विवाद और खान सर इंस्टीट्यूट पर हमले के मामले में नामजद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद रौशन आनंद की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। रौशन आनंद काफी दिनों से बेउर जेल में बंद थे। उनके (Roshan Anand gets bail) वकील रमाकांत शर्मा ने जमानत मिलने की पुष्टि की है।

Roshan Anand gets bail – दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रौशन आनंद की बेल मंजूर की। गौरतलब है कि इसी मामले में खान सर को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। पटना के शैक्षणिक गलियारों में चर्चा का विषय बने इस मामले में रौशन आनंद को जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें – आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और डिवाइस वाली चप्पलें बरामद

 भाई की मौत के गम में डूबा परिवार

रौशन आनंद को यह जमानत ऐसे समय पर मिली है जब उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई प्रिंस यादव, जो खान सर कोचिंग केस में नामजद थे और फरार चल रहे थे, की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस के निधन की खबर मिलते ही परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

 कोचिंग विवाद और जांच की स्थिति

खान सर इंस्टीट्यूट और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच शुरू हुआ यह विवाद पटना में काफी चर्चा में रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। रौशन आनंद की जमानत के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह विवाद कानूनी तौर पर अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगा या इसमें कुछ और नए मोड़ आएंगे।

Comments are closed.