Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और डिवाइस वाली चप्पलें बरामद

15

बेगूसराय : बिहार में 14 जून को आयोजित होने वाली आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से ठीक पहले बेगूसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की तकनीकी शाखा और बखरी थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल कराने की तैयारी में था। पुलिस (cheating gang busted) ने जीतपुर गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

cheating gang busted – पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान राजेश रौशन और दुलारचंद कुमार नामक दो आरोपियों को पकड़ा है। तलाशी में पुलिस के होश उड़ गए जब उन्हें भारी मात्रा में नकल कराने वाले उपकरण मिले। बरामद सामानों में शामिल हैं:

    • 38 वॉकी-टॉकी

    • डिवाइस लगी 3 जोड़ी चप्पलें

    • 07 ब्लूटूथ डिवाइस

    • 2 मोबाइल फोन, 6 चार्जर, 2 एटीएम कार्ड, 2 माइक और एक मेटल डिटेक्टर

 अभ्यर्थियों से वसूली थी मोटी रकम

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 14 जून को होने वाली एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराने का ठेका लिया था। इसके बदले उन्होंने परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूल की थी। पुलिस का कहना है कि परीक्षा को प्रभावित करने से पहले ही इस गिरोह को दबोच लिया गया है, जिससे बड़ी धांधली होने से बच गई।

Comments are closed.