Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी; ‘वंदे मातरम’ और पारंपरिक नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

2

ब्रातिस्लावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया गणराज्य पहुंच गए हैं। वे स्लोवाकिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। ब्रातिस्लावा में उनके होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों और स्थानीय कलाकारों ने उनका अविस्मरणीय स्वागत किया। स्लोवाकियाई युवाओं द्वारा ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति ने (PM Modi Slovakia Visit) माहौल को भारतीय रंग में रंग दिया, जिसे देखकर पीएम मोदी अभिभूत नजर आए।

PM Modi Slovakia Visit – स्लोवाक संस्कृति के अनुसार, पीएम मोदी का स्वागत ब्रेड और नमक देकर किया गया। स्लोवाकिया में मेहमानों को ब्रेड और नमक देना सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भावना का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही, म्यावा क्षेत्र के मशहूर बाल लोक-नृत्य समूह ‘कोपानिसियारिक’ ने पारंपरिक वेष में नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति की झलक पेश की।

इसे भी पढ़ें – TMC Political Crisis : TMC के 20 बागी सांसदों का ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी’ में विलय; NDA को देंगे समर्थन

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के अस्तित्व में आने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर है।

  यात्रा का अगला पड़ाव: G7 शिखर सम्मेलन और VivaTech

स्लोवाकिया के बाद पीएम मोदी मंगलवार को वापस फ्रांस लौटेंगे। वे 16-17 जून को एवियन में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जहाँ वे अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आर्थिक विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, वे 18 जून को पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट ‘VivaTech 2026’ में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भाग लेंगे।

 

Comments are closed.