Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

लुटेरों के आगे ‘शेरनी’ बनी महिला; हथियार दिखाकर लूटना चाहा, पर बहादुरी से डट गई जांबाज

2

लुधियाना : महानगर में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, लेकिन ए.टी.आई. रोड पर करतार चौक के पास हुई एक घटना ने यह साबित कर दिया है कि साहस के आगे अपराधी भी घुटने टेक देते हैं। मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे, जब चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर तेजधार हथियार के दम पर लूटने (woman became a lioness) की कोशिश की, तो महिला ने डरने के बजाय शेरनी की तरह उनका मुकाबला किया।

woman became a lioness – वारदात के समय सड़क पर सन्नाटा था। पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, जिसके तुरंत बाद एक्टिवा सवार दो अन्य नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। एक्टिवा से उतरे एक बदमाश ने आते ही महिला पर तेजधार हथियार तान दिया। लेकिन महिला ने पीछे हटते हुए बहादुरी दिखाई और आरोपी से हाथापाई शुरू कर दी। मुकाबला इतना जबरदस्त था कि बदमाश के हाथ से उसका हथियार ही सड़क पर गिर गया।

 थैला बचाने में सफल, मोबाइल छीनकर भागे लूटेरे

बदमाशों ने महिला का लिफाफा (थैला) छीनने की कोशिश की, जिसमें कीमती सामान होने का अंदेशा था, लेकिन महिला की मुस्तैदी के आगे वे नाकाम रहे। जब बदमाश को लगा कि वह घिर सकता है, तो उसने झपट्टा मारकर महिला का मोबाइल फोन छीना और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घायल होने के बावजूद जांबाज महिला शोर मचाते हुए काफी दूर तक बदमाशों के पीछे दौड़ी, लेकिन सुनसान सड़क का फायदा उठाकर चारों आरोपी आंखों से ओझल हो गए।

Comments are closed.