Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस का ‘मिशन पंजाब’; दिल्ली में 66 नेताओं के साथ हाईकमान की मंथन बैठक

7

जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनावों में करीब छह महीने का समय शेष है और कांग्रेस अब अपने संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने में जुट गई है। विपक्षी दलों से मुकाबले से पहले पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आंतरिक गुटों को एकजुट करने की है। इसी दिशा में पार्टी हाईकमान ने एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो (congress’s mission Punjab) पंजाब के सियासी हालात और चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही है।

 66 नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा

पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव की एक समिति को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी है। इस समिति ने दिल्ली में पंजाब के 66 प्रमुख नेताओं को बुलाकर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। समिति ने 33 नेताओं के साथ व्यक्तिगत (One-to-One) चर्चा कर जमीनी हकीकत, चुनावी तैयारियों और नेतृत्व संबंधी मुद्दों पर राय ली है।

इसे भी पढ़ें – अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

 congress’s mission Punjab – हालांकि पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता ने इस बहस को हवा दी है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे दिग्गज नेताओं की दावेदारी पार्टी के लिए एक चुनौती और अवसर दोनों है। हाईकमान का लक्ष्य है कि चुनावी रणनीति सामूहिक नेतृत्व पर आधारित हो।

 राहुल और खड़गे की भूमिका पर सबकी नजर

कांग्रेस की भावी रणनीति राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णयों पर निर्भर करेगी। तीन सदस्यीय समिति अपनी रिपोर्ट सीधे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेगी। इसके आधार पर ही संगठनात्मक फेरबदल और चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही, राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब ‘बस यात्रा’ को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का माध्यम माना जा रहा है।

 

Comments are closed.