Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

3

पंजाब : पंजाब कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयासों के बीच पार्टी हाईकमान ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किया है। कांग्रेस ने अंगद सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Punjab Congress News) के OBC विभाग का नया प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Punjab Congress News – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने अंगद सिंह के नाम पर अपनी सहमति की मुहर लगाई है। यह नियुक्ति पत्र AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है। पार्टी के इस फैसले को संगठन के दृष्टिकोण से एक बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

 क्या है पार्टी की रणनीति?

आगामी राजनीतिक गतिविधियों और OBC वर्ग के बीच अपनी पकड़ को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक पुनर्गठित और सक्रिय करना है। अंगद सिंह को दी गई इस अहम जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में OBC विभाग न केवल अधिक सक्रिय होगा, बल्कि प्रदेश में पार्टी की जड़ें भी और मजबूत होंगी।

 

Comments are closed.