Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB हिसार की बड़ी कार्रवाई

2

उचाना : हरियाणा के उचाना स्थित नगर पालिका कार्यालय में दोपहर बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) हिसार की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने नगर पालिका (Uchana municipality secretary arrested) सचिव अशोक डांगी को 16 लाख रुपये के बिल पास करने के बदले 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uchana municipality secretary arrested – मामले की जानकारी देते हुए ACB हिसार के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें उचाना के एक ठेकेदार सुरेंद्र द्वारा शिकायत दी गई थी। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने नगर पालिका में 16 लाख रुपये के विकास कार्य किए थे, जिसके भुगतान के लिए वे लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। सचिव अशोक डांगी द्वारा इन बिलों को पास करने के लिए बिल राशि का 2 प्रतिशत, यानी 32 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे जा रहे थे।

 ACB के जाल में फंसे सचिव

शिकायत मिलने के बाद हिसार एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार ने सचिव अशोक डांगी को 500-500 रुपये के 64 नोट (कुल 32,000 रुपये) सौंपे, टीम ने तुरंत छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथों काबू कर लिया। एसीबी की इस त्वरित कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed.