Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच फेंका, पुलिस ने किया खुलासा

5

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र से 24 मई को लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा का मामला बेहद सनसनीखेज निकला है। जिस पिता ने बच्ची के खुदकुशी करने की कहानी सुनाई थी, वही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी निकला। आरोपी ने न केवल बच्ची की जान ली, बल्कि सबूत मिटाने के लिए शव को भिंड के मौ क्षेत्र स्थित सिंध नदी में फेंक (stepfather turned out to be murderer) दिया, ताकि मगरमच्छ उसे नष्ट कर दें।

 क्या था पूरा घटनाक्रम?

पुलिस पूछताछ और फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि 24 मई की रात छात्रा पढ़ाई कर रही थी। घर के अन्य सदस्यों के सोने के बाद, किसी विवाद पर सौतेले पिता ने गुस्से में उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया। बाद में उसने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डाला और शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी तक ले गया।

stepfather turned out to be murderer – शुरुआत से ही पुलिस को पिता की कहानी पर संदेह था। फॉरेंसिक टीम ने जब घटनास्थल की जांच की, तो वहां मिले साक्ष्य और आरोपी के बयानों में काफी विरोधाभास पाया गया। पुलिस ने जब पिता और मां से अलग-अलग सख्ती से पूछताछ की और तकनीक के जरिए साक्ष्य सामने रखे, तो आरोपी अपना जुर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर हो गया। उसकी निशानदेही पर 29 मई को नदी किनारे से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.