Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

13

जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को शाहपुरा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (RI) करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जमीन के सीमांकन कार्य के बदले कुल एक लाख रुपये की घूस मांगी थी, जिसकी शिकायत (Jabalpur Lokayukta Action) के बाद लोकायुक्त टीम ने उसे जाल बिछाकर धर दबोचा।

👤 क्या था पूरा मामला?

शिकायतकर्ता रोहित जैन, जो उखरी स्थित संगम कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि उनके एक व्यापारी मित्र ने ग्राम कुलोन, तहसील शाहपुरा में जमीन खरीदी थी। इसी खरीदी गई जमीन का सीमांकन कराने के लिए जब वे राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी के पास पहुंचे, तो उसने इस सरकारी काम के लिए 1 लाख रुपये की मोटी रिश्वत की मांग की।

🕵️ जाल बिछाकर दबोचा घूसखोर

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले को दी। लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया और शिकायत को सही पाया। इसके बाद लोकायुक्त ने एक विशेष टीम का गठन कर जाल बिछाया। जैसे ही मंगलवार को राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, (Jabalpur Lokayukta Action ) लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Comments are closed.