Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर सकेंगे शिकायत

2

मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी, फर्जी बिलिंग और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। विभाग ने एक विशेष ‘इन्फार्मेशन मॉड्यूल’ तैयार किया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अब कर संबंधी अनियमितताओं की जानकारी सीधे और सुरक्षित तरीके से विभाग तक पहुंचा सकेंगे। सरकार (tax evasion and fake billing) का मानना है कि यह कदम कर अपवंचन (Tax Evasion) को रोकने और राजस्व संग्रहण में वृद्धि करने में क्रांतिकारी साबित होगा।

tax evasion and fake billing – इस नई डिजिटल व्यवस्था की सबसे बड़ी खूबी इसमें शामिल ‘स्पेशल डैशबोर्ड’ है। विभाग द्वारा तैयार नागरिक पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे। विभाग शिकायतों का सत्यापन कर उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी डैशबोर्ड पर साझा करेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन गई है।

इसे भी पढ़ें – जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि इस मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और व्यापारियों में नियमों के प्रति जवाबदेही तय करना है। विभाग का मानना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य में एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यापारिक वातावरण का निर्माण होगा।

📢 नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग की अपील

वाणिज्यिक कर आयुक्त अनय द्विवेदी ने प्रदेश के नागरिकों से इस डिजिटल मॉड्यूल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सही और सटीक जानकारी से न केवल अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी, बल्कि इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग शासन की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं में किया जा सकेगा।

 

 

Comments are closed.