Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

जल जीवन मिशन की खुली पोल; 3 करोड़ की टंकी पहली बार भरते ही हुई छलनी, ग्रामीणों में आक्रोश

3

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित कुलोन गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी विकास कार्यों की पोल खोल रही है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से करीब 7 वर्षों में तैयार हुई यह टंकी पहली बार भरते ही जगह-जगह से फूट गई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि टंकी से निकलता पानी पास (Jabalpur Water Tank Scam) ही स्थित एक घर में घुस गया, जिससे वह घर पूरी तरह जलमग्न हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर भ्रष्टाचार हुआ है। भैरव सिंह ठाकुर नामक ग्रामीण ने बताया कि टंकी को शासन द्वारा नियमित भरा तो जाता है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण पानी रुकता ही नहीं। सुबह भरा गया पानी शाम तक खाली हो जाता है। टंकी का निर्माण लगभग 6-7 साल तक चला, जिसमें कई बार ठेकेदार बदले गए। ठेकेदारों की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आज पूरा गांव भुगत रहा है।

Jabalpur Water Tank Scam – पूर्व सरपंच रमेश पटेल ने बताया कि टंकी बनकर तैयार होने के एक साल बाद जब इसे पहली बार चालू किया गया, तो यह किसी बाथरूम के शॉवर की तरह चारों तरफ से पानी उगलने लगी। टंकी का पानी पास के एक घर में घुसने से वहां भारी नुकसान हुआ। मरम्मत के नाम पर अब इसमें केवल ‘सीमेंट का घोल’ भरकर लीपापोती की जा रही है, जिससे ग्रामीण खासे नाराज हैं।

 

 

Comments are closed.