Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के लिए 2000 करोड़ का बजट

3

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पदभार संभालते ही बेंगलुरु की खराब सड़कों और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बेंगलुरु की बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए पहले ही फैसले में 2,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। बेंगलुरु, जिसे ‘आईटी राजधानी’ कहा जाता है, वहां (DK Shivakumar’s big blast) की सड़कों में सुधार अब सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।

🏠 अनऑथराइज्ड मकानों को मिलेगी राहत

बेंगलुरु में नियमों को ताक पर रखकर या बिना सही प्लानिंग के बने मकानों के लिए सरकार नई योजना ला रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उचित योजना के अभाव में बने मकानों को अब बिजली और पानी के कनेक्शन मिलेंगे। सरकार 30 से 40 साइटों के लिए ‘कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट’ (CC/OC) जारी करेगी। इसके अलावा, 2,500 वर्ग फुट तक की संपत्तियों के लिए एक ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (OTS) स्कीम लाई जा रही है, जिससे अनऑथराइज्ड मकानों को नियमित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें – TMC से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी बने विपक्ष के नेता, ममता सरकार के सामने बढ़ा संकट

DK Shivakumar’s big blast – मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार राज्य में 50,000 पदों को भरने का प्रयास करेगी, जिसका कैलेंडर और अधिसूचना अगली कैबिनेट बैठक तक जारी की जाएगी। इसके साथ ही, निजी क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए ‘निजी रोजगार विनिमय कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा। इसमें युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षित  किया जाएगा और उन्हें नौकरी दिलाने में सहायता की जाएगी।

🚩 ‘भारत जोड़ो युवक संघ’ की अनूठी पहल

डी.के. शिवकुमार ने एक और महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है ‘भारत जोड़ो युवक संघ’। राज्य भर में ऐसे 10,000 क्लब शुरू किए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार प्रति क्लब 10 लाख रुपये की सहायता देगी। इन क्लबों का उद्देश्य युवाओं को खेल, संस्कृति और इतिहास से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

 

 

Comments are closed.