Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

‘विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय’; कार्यकर्ताओं को सीएम की बड़ी नसीहत

4

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नवगठित भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों का अहसास कराया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने स्पष्ट किया कि अब पार्टी विपक्ष में नहीं है, इसलिए उसके काम करने (role of opposition is over) का नजरिया और फैसले पूरी तरह से अलग होने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘सामूहिक नेतृत्व’ और ‘सबको साथ लेकर चलने’ का मूल मंत्र दिया।

इसे भी पढ़ें – असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जखीरा बरामद

role of opposition is over – मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सरकारी अधिकारियों का एक वर्ग ऐसा है जो बीजेपी सरकार की नीतियों को लागू करने में नकारात्मक सोच रखता है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों को निचले स्तर के अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए और जो कर्मचारी नकारात्मक सोच रखते हैं, उन्हें सही दिशा में मोड़ने की आवश्यकता है।

 ‘मेरे कंधों पर जिम्मेदारी’ 

पीएम मोदी के नेतृत्व और बंगाल के राजनीतिक मिजाज पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में इन उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है।” उन्होंने याद दिलाया कि 34 साल के वामपंथी और 15 साल के टीएमसी शासन के बाद बीजेपी को जनादेश मिला है। ऐसे में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना, प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments are closed.