Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव; विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु भेजा

4

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी महेश केवट के नामांकन के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस को अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत सुनिश्चित करने (congress sent MLA’s to Bengaluru) और विधायकों में ‘क्रॉस वोटिंग’ को रोकने के लिए मजबूरन अपने सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु शिफ्ट करना पड़ रहा है।

congress sent MLA’s to Bengaluru – कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके विधायकों को लुभाने और प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है। हालांकि कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल है, फिर भी पार्टी किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी ने अभेद्य रणनीति अपनाई है।

इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें पूरी अपडेट

बेंगलुरु जाने के लिए विधायकों के दो जत्थे तैयार किए गए हैं। ज्यादातर विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं और चार्टर्ड विमानों के जरिए वे सीधे बेंगलुरु उड़ान भरेंगे। वहां सभी विधायक एक सुरक्षित रिसॉर्ट में ठहरेंगे। सूत्रों के अनुसार, ये सभी विधायक 16 जून को मतदान के लिए वापस भोपाल लौटेंगे।

 क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित?

मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के बाद तीसरी सीट पर महेश केवट को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस स्थिति में कांग्रेस अपनी एक सीट को बचाने के लिए पूरी तरह सतर्क है और विधायकों की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रदेश से बाहर ले जाने का निर्णय लिया गया है।

Comments are closed.