Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के बजाय शव ठिकाने लगाने की कोशिश; पिता-पुत्र गिरफ्तार

2

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजोर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक टेम्पो चालक ने सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को उपचार दिलाने के बजाय, उसे अस्पताल ले जाने का ढोंग रचा और बाद में उसके शव को सुनसान इलाके में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो (Panchkula crime news) आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Panchkula crime news – यह घटना 7 जून की है, जब चरणजीत सिंह नामक व्यक्ति को एक टेम्पो ने टक्कर मार दी थी। चालक घायल चरणजीत को अस्पताल ले जाने के बहाने अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया, लेकिन परिजनों को वह किसी भी अस्पताल में नहीं मिला। बाद में पुलिस को चंडीमंदिर के पास एक शव मिला, जिसकी पहचान चरणजीत के रूप में हुई। परिवार ने आरोप लगाया है कि चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और घटना को छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

🔍 जांच जारी और तीसरा आरोपी फरार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने घायल का उपचार कराने के बजाय साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Comments are closed.