Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक मौत

5

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन थानाध्यक्षों (SHO) समेत एक ड्राइवर की मौत हो गई। सभी पुलिस (Begusarai Road Accident) अधिकारी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने जिले मधेपुरा लौट रहे थे।

🚔 जान गंवाने वाले अधिकारियों की सूची

इस दुखद सड़क हादसे में जिन पुलिस अधिकारियों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

    • सजन कुमार: थानाध्यक्ष, रतवारा थाना (उदाकिशुनगंज)।

    • अमरेंद्र ज्ञानेंद्र: थानाध्यक्ष, अरार थाना।

    • नीरज कुमार: थानाध्यक्ष, बेलारी थाना (मधेपुरा अनुमंडल)।

    • वाहन चालक: नाम फिलहाल प्रतीक्षित है, जिनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

💥 टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए

हादसा बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। सूचना मिलते (Begusarai Road Accident) ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी।

Comments are closed.