Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बनीं मौत का कारण, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

2

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठी है। तुगलकाबाद इलाके में एक 5 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 3 लोगों की जान चली गई। आग का कारण बिल्डिंग के ग्राउंड (painful death of 3 people) फ्लोर पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ियां बनीं, जहाँ से उठा धुआं देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गया।

 पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से बढ़ा खतरा

अधिकारियों के अनुसार, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग में खड़ी 3 स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल और 1 साइकिल में लगी थी। इससे निकला घना धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर आग का असर सबसे अधिक रहा।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

painful death of 3 people – पांच मंजिला इमारत एक संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल विभाग को राहत और बचाव कार्य में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए छत का गेट काटकर टीम को अंदर दाखिल किया और छत पर फंसी दो लड़कियों समेत कुल पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 दिल्ली में लगातार बढ़ते अग्निकांड

दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इससे पहले 3 जून को मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग में 23 लोगों की दुखद मौत हुई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने दिल्ली की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था (Fire Safety) पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा अभियान चलाने की बात कह रहा है।

 

Comments are closed.