Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पंजाब में सरकार बनाने पर BJP की नजर; खट्टर बोले- भगवंत मान नहीं होंगे अगले मुख्यमंत्री

4

अमृतसर : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अमृतसर दौरे के दौरान व्यापारियों और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की (Manohar Lal Khattar in Amritsar) उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं बताया।

Manohar Lal Khattar in Amritsar – पंजाब की राजनीति पर चर्चा करते हुए खट्टर ने स्पष्ट किया कि भाजपा अब पंजाब में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “BJP राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है और पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में भी पूरी तरह तैयार है।” अकाली दल के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का उच्च नेतृत्व लेगा। वहीं, आगामी चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा भगवंत मान को चेहरा घोषित करने पर खट्टर ने तंज कसते हुए कहा कि अगला मुख्यमंत्री कोई भी हो सकता है, लेकिन भगवंत मान नहीं होंगे।

 कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर वार

खट्टर ने पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद और अपराधों पर चिंता जताते हुए मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया। सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स तस्करी के आरोपों पर विपक्ष को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां बिना किसी ठोस मुद्दे के भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। व्यापारिक वर्ग द्वारा भारत-पाकिस्तान व्यापार की मांग पर उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय अंतरराष्ट्रीय संबंधों और मौजूदा हालात पर निर्भर करते हैं, जिन पर समय आने पर ही विचार किया जाएगा।

Comments are closed.