Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Municipal Election : गुरदासपुर, दीनानगर सहित 4 नगर परिषदों में मतदान जारी; जानें वोटिंग प्रतिशत

3

गुरदासपुर : पंजाब की चार प्रमुख नगर परिषदों—गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां और शाम चौरासी (होशियारपुर)—में आज लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, मतदान समाप्त होते ही पोलिंग स्टेशनों के अंदर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और (voting continues in 4 municipal councils) आज देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

 दीनानगर में प्रशासन के दावों की खुली पोल

एक तरफ प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और सुलभ बनाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन दीनानगर के पोलिंग बूथों पर स्थिति कुछ और ही नजर आई। बूथों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 मतदान का ताजा अपडेट (दोपहर 12 बजे तक)

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक का (voting continues in 4 municipal councils) मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा:

नगर परिषद मतदान प्रतिशत (12 PM तक)
गुरदासपुर 30.3%
दीनानगर 32.41%
कादियां 38.85%
शाम चौरासी 32.38%

Comments are closed.