नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुरी इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 70 वर्षीय नेत्रहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला (attacked with brick and raped) के साथ दो दरिंदों ने बेरहमी से मारपीट की और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना इलाके के 27 ब्लॉक स्थित बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़िता कई वर्षों से इसी इलाके में बेघर जीवन व्यतीत कर रही थी। देर रात दो युवक वहां पहुंचे और बुजुर्ग महिला को परेशान करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित था।
इसे भी पढ़ें – सावधान ! बॉडी बिल्डिंग की दौड़ में लिवर हो सकता है डैमेज : डॉक्टर कार्तिक साहनी
attacked with brick and raped – सुबह 6:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला सड़क किनारे घायल पड़ी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता होश में तो है, लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ है।
आरोपियों की तलाश जारी
इस गंभीर मामले की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने में जुटी हैं।
Comments are closed.