Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद में दी जाएगी अंतिम विदाई

2

तेहरान : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंततः अंतिम विदाई देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 4 जुलाई से शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। फरवरी में हुए हमले के (Ayatollah Ali Khamenei funeral) बाद से ही उनके अंतिम संस्कार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं बनी हुई थीं।

 क्या है अंतिम संस्कार का पूरा कार्यक्रम?

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा:

    • 4 जुलाई से तेहरान: तेहरान में तीन दिवसीय अंतिम संस्कार समारोह की शुरुआत होगी।

    • 7 जुलाई को कोम: पवित्र शहर कोम में एक विशेष शोक समारोह आयोजित किया जाएगा।

    • 9 जुलाई को मशहद: अंत में, खामेनेई को उनके पैतृक शहर मशहद में पूर्ण राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ दफनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

 अंतिम संस्कार में देरी के मुख्य कारण

अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु के 132 दिन बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हुई देरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए गए हैं:

    1. धार्मिक अनुष्ठान: मुहर्रम के पहले 10 दिनों में इमाम हुसैन के प्रति शोक के कारण समारोह को टाल दिया गया था।

    1. सुरक्षा और संघर्ष: युद्ध की स्थिति और सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताओं के कारण भी कार्यक्रम को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

    1. सत्ता हस्तांतरण: उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई को (Ayatollah Ali Khamenei funeral) सत्ता हस्तांतरण और उससे जुड़ी आंतरिक प्रक्रियाओं के कारण भी इसमें समय लगा।

       

 

 

Comments are closed.