सांसद जय प्रकाश ने बताया हरियाणा में कानून-व्यवस्था ‘चौपट’, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
हिसार : हिसार में सांसद जय प्रकाश (जेपी) ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार (Law and Order in Haryana) का ध्यान हरियाणा के बजाय पंजाब पर केंद्रित है, जिससे राज्य का प्रशासन भगवान भरोसे हो गया है।
इसे भी पढ़ें – फरीदाबाद में 3000 से ज्यादा मकानों पर मंडराया खतरा; DTP विभाग ने जारी किया ध्वस्तीकरण का नोटिस
सांसद जय प्रकाश ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय पर तंज कसते हुए कहा, “जब गृह मंत्रालय पंजाब में है और मुख्यमंत्री साहब भी पंजाब के दौरों में व्यस्त हैं, तो हरियाणा की कानून-व्यवस्था कैसे ठीक हो सकती है?” उन्होंने मुख्यमंत्री से नम्रतापूर्वक निवेदन किया कि वे पंजाब के बजाय हरियाणा प्रदेश को संभालने पर ध्यान दें, क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है।
‘बदले की भावना और भाजपा का चंगुल’
सांसद जेपी ने सत्ताधारी दल पर प्रजातंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा बदले की भावना से काम करना और विरोधियों के परिजनों, विधायकों व सांसदों को प्रताड़ित (Law and Order in Haryana ) करना निंदनीय है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा के ‘भाई-भाई को लड़ाने’ वाली राजनीति के चंगुल में न आएं, क्योंकि यह प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान कर रही है।
Comments are closed.