Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आरोप

5

बरनाला : बरनाला शहर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब नगर परिषद के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह (निवासी संधू पट्टी) ने अपने घर की छत पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना (former councilor commits suicide) न केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि इसने शहर के राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्रों में भी हड़कंप मचा दिया है।

इसे भी पढ़ें – अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम जमानत

former councilor commits suicide – मृतक के भाई और नामी ठेकेदार मलकीत सिंह मीता ने इस मामले का सबसे दुखद पहलू उजागर किया है। जग्गा सिंह ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने दो कालोनाइजरों पर पिछले एक साल से उनके पैसे न देने और लगातार टाल-मटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। नोट में जग्गा सिंह ने लिखा है कि वह कालोनाइजरों की इसी ‘धोखेबाजी और बेवफाई’ से तंग आकर यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।

 इंसाफ के बिना अंतिम संस्कार नहीं

जग्गा सिंह के परिवार ने न्याय के लिए कड़ा रुख अपना लिया है। मलकीत सिंह मीता ने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक दोषी कालोनाइजरों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज नहीं करती, तब तक जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। यह मांग समाज में बढ़ती उस कुरीति पर प्रहार है, जहां प्रभावशाली लोग आम आदमी की मेहनत की कमाई को दबाने का प्रयास करते हैं।

 

Comments are closed.