Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम जमानत

6

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर एक महत्वपूर्ण कानूनी अपडेट सामने आई है। अमृतसर की अदालत ने मजीठा थाना मामले (FIR नंबर 91) में सुनवाई करते हुए बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। यह फैसला अकाली नेता और उनके समर्थकों के लिए एक (Bikram Majithia got bail) बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Bikram Majithia got bail – यह मामला मजीठा थाने में दर्ज FIR नंबर 91 से संबंधित है। इससे पहले 10 जून को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई थी। उस समय जमानत पर फैसला इसलिए रोक दिया गया था क्योंकि पुलिस की ओर से मजीठा थाने में लगे CCTV फुटेज को पेश नहीं किया गया था, जिस पर अदालत ने कई सवाल खड़े किए थे।

 कोर्ट का अहम फैसला

आज की सुनवाई में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद माननीय जज ने बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत देने का निर्णय लिया। इस आदेश के बाद अकाली दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इस कानूनी प्रक्रिया के बाद अब मामले की अगली दिशा और बचाव पक्ष की दलीलों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Comments are closed.