Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई कोर्ट; धांधली का आरोप

5

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणामों को लेकर कानूनी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका दायर कर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मिली हार को चुनौती दी है। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि इस सीट पर वोटों की गिनती में (election petition) बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी, जिसके कारण उन्हें 15,105 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

election petition – ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में भवानीपुर सीट के चुनावी नतीजों की गहन न्यायिक समीक्षा की मांग की है। याचिका दाखिल करने के दौरान उनके साथ टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और डोला सेन भी मौजूद थे। इससे पहले भी, ममता बनर्जी 14 मई को हाई कोर्ट पहुंची थीं, जहाँ उन्होंने वकील की पोशाक पहनकर खुद केस की पैरवी करने की इच्छा जताई थी।

इसे भी पढ़ें – अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किलें

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही ममता बनर्जी लगातार धांधली के आरोप लगा रही हैं। 5 मई को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि, “हम चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि वोट जबरदस्ती लूटे गए थे।” इसी रुख पर कायम रहते हुए उन्होंने अब आधिकारिक रूप से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 इतिहास और कानूनी जंग

यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने चुनावी हार को कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद भी उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था। नंदीग्राम मामले से जुड़ी याचिका अभी भी अदालत में विचाराधीन है। भवानीपुर मामले में अब अदालत का रुख क्या होगा, इस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं।

Comments are closed.