Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Teacher Suicide Case: पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार; शिक्षक को आत्महत्या के लिए किया था मजबूर

4

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले की मुख्य आरोपी और देवरिया की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शालिनी पर शिक्षक को आत्महत्या के लिए मजबूर (BSA arrested from Delhi) करने और 16 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

 क्या था पूरा मामला?

कुशीनगर के रहने वाले शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की नियुक्ति 2016 में हुई थी, जिन्हें 2022 में एसटीएफ की जांच के आधार पर बर्खास्त कर दिया गया था। हाई कोर्ट से बहाल होने के बावजूद, विभाग के अधिकारी और लिपिक (बाबू) उनके आदेश के अनुपालन के बदले बार-बार रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह का आरोप है कि उन्होंने गहने गिरवी रखकर और उधार लेकर 16 लाख रुपये घूस के रूप में दिए थे, फिर भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।

इसे भी पढ़ें – दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- ‘बिना धुएं के आग नहीं निकलती’

 BSA arrested from Delhi – प्रताड़ना से तंग आकर कृष्ण मोहन सिंह ने गोरखपुर स्थित अपने आवास पर जान दे दी थी। मरने से पहले उन्होंने एक मार्मिक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया था और अपनी जेब से 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और लिपिकों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

 पुलिस की कार्रवाई और अगला कदम

पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर 22 फरवरी 2026 को तत्कालीन BSA शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में आरोपी रिटायर्ड प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, शालिनी श्रीवास्तव की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद उन्हें पकड़ा गया। वहीं, मामले का दूसरा मुख्य आरोपी लिपिक संजीव सिंह अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Comments are closed.