Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हीना और मोसिन का वायरल वीडियो; प्रेमिका ने परिवार पर लगाए जान से मारने की साजिश के आरोप

2

मुरादाबाद : जनपद के पाकबड़ा इलाके से एक ऐसी ‘इनसाइड स्टोरी’ सामने आई है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। हीना नाम की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी मोसिन के साथ एक वीडियो जारी कर अपने परिवार पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह बीते 9 जून को (Moradabad Love Story) अपनी मर्जी से मोसिन के पास आई है और अब उसे अपने ही परिजनों से जान का खतरा है।

Moradabad Love Story – वायरल वीडियो में हीना ने खुलासा किया कि वह मोसिन से निकाह करना चाहती थी, जिसके चलते उसके परिवार वाले उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। हीना ने अपनी बड़ी अम्मी जफरून निसा और दो चचेरे भाइयों, नदीम और फहीम पर आरोप लगाया कि वे उसे भद्दी गालियां देते थे। हीना ने दावा किया कि उसे पता चला था कि घरवाले उसे जान से मारने और इसका इल्जाम मोसिन पर मढ़कर उसे जेल भिजवाने की साजिश रच रहे थे।

 चोरी के आरोपों का किया खंडन

हीना ने परिवार द्वारा मोसिन के परिजनों और उनके मददगार रिजवान पर लगाए गए चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने साफ शब्दों में कहा, “मैं अपने घर से कोई भी कीमती सामान, जेवर या नकदी लेकर नहीं आई हूं।” उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके प्रेमी के परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर उसके परिजन ही होंगे।

Comments are closed.