चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पार्टी हाईकमान और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (BCC) अध्यक्षों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय पार्टी के (major reshuffle in Haryana congress) संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
major reshuffle in Haryana congress – यह निर्णय पूरी तरह से एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से लिया गया है। नियुक्तियों को अंतिम रूप देने से पहले डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी (DCC) प्रेसिडेंट्स, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं से विस्तृत परामर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के AICC इंचार्ज बी.के. हरिप्रसाद के साथ हुई गहन चर्चा के बाद ही इन नामों पर मुहर लगाई गई है ताकि संगठन में ऊर्जा का संचार हो सके।
कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी
हरियाणा कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से जिला और ब्लॉक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बूथ और ब्लॉक स्तर पर नए और सक्रिय अध्यक्षों की तैनाती से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी को और प्रभावी ढंग से पेश किया जा सकेगा।







Comments are closed.